राशिफल

2026 में बनेंगे गजकेसरी-शुक्रादित्य समेत 5 दुर्लभ राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य…

-पंडित यशवर्धन पुरोहित

नए साल में कई प्रमुख ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से चार शक्तिशाली राजयोग हंस महापुरुष राजयोग, ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से आने वाला साल 2026 बहुत ही खास और अहम रहने वाला साबित होगा। कई ग्रहों का राशि परिवर्तन साल 2026 में देखने को मिलेगा, इसके साथ ही साथ कई दूसरे ग्रह के साथ युति भी बनेगी। आपको बता दें कि साल 2026 में गुरु और चंद्रमा, शुक्र और सूर्य आपस में मिलकर युति संबंध बनाएंगे। गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा और शुक्र-सूर्य की युति शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण देखने को मिलेगा। गजकेसरी और शुक्रादित्य राजयोग के अलावा साल 2026 में मालव्य, बुधादित्य और आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। पांच राजयोगों के निर्माण से कुछ राशि वालों के लिए साल 2026 बहुत ही शुभ साबित हो सकते हैं। करियर-काराबरो में तरक्की और लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों लिए साल 2026 में गजकेसरी और शुक्रादित्य काफी लाभकारी साबित हो सकता है। गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से दूसरे भाव धन और वाणी के स्थान पर पर बनेगा। ऐसे में साल 2026 में समय-समय पर आपको आकस्मिक धनलाभ होता हुआ दिखाई देगा। परिवार में सुख-सुविधाओं का लाभ होगा। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आप लोगों को काफी प्रभावित करेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग आपके दशम स्थान पर बनेगा। यह आपके करियर और कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ साबित होगा। साल 2026 में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोउन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनके लिए एक अच्छी डील हासिल हो सकती है। छात्रों के बुद्धि और निर्णय क्षमता में तेजी रहेगी

कुंभ राशि
गजकेसरी राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग साल 2026 कुंभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपकी राशि से ये यह योग पंचम भाव में बनने जा रहा है। संतान संबंधी शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग साल 2026 में नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साल 2026 में संतान सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button