छत्तीसगढ़

विराज जंघेल बने 12वीं UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चैंपियन

रायपुर, 6 जनवरी 2026। राजधानी में 12वीं राज्य स्तरीय UCMAS अबैकस एवं मेंटल एरिथमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी को वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर महर्षि वाल्मीकि मण्डपम में किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार बच्चों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विजुअल, लिसनिंग और फ्लैश कैटेगरी में अबैकस की सहायता से बेहद कम समय में गणितीय सवाल हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के बाद सभी 8 लेवल पूर्ण करने वाले और इंटरनेशनल ग्रेडिंग एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में राजधानी रायपुर के ज्ञान गंगा स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के छात्र विराज जंघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। विराज चौबे कॉलोनी स्थित UCMAS क्लास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक धर्मेंद्र जैन एवं निधि मैडम ने उन्हें बधाई दी।

चैम्पियन, सीनियर और जूनियर कैटेगरी के विजेताओं को धर्मेंद्र जैन द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में UCMAS मध्य प्रदेश के प्रबंध निदेशक नीरज गोयल एवं अमृता गोयल उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर अभिभावकों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button