छत्तीसगढ़

IAS दीपक सोनी की केंद्र में प्रतिनियुक्ति, बने डायरेक्टर

रायपुर, 10 जनवरी 2026। बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी को भारत सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। वे जल्द ही यहां से रिलीव होकर केंद्र में ज्वाईनिंग देंगे। दीपक सोनी 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इस समय बलौदाबाजार कलेक्टर हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति की इच्छा जताई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार के एनओसी मिलने के बाद भारत सरकार ने उन्हें वहां पदास्थपना दे दी है। दीपक को हेल्थ में डायरेक्टर बनाया गया है। 2011 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वे डेपुटेशन पर जाने वाले दूसरे आईएएस अधिकारी हैं। उनसे पहले इसी बैच के डॉ0 सर्वेश भूरे दो महीने पहले डेपुटेशन पर गए हैं।

बता दें, दीपक सोनी रायपुर जिला पंचायत के सीईओ से सूरजपुर कलेक्टर बनाए गए थे। वे चार जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। उनका पहला जिला सूरजपुर था। उसके बाद दंतेवाड़ा, फिर कोंडागांव और इस समय बलौदा बाजार कलेक्टर हैं।

IAS ट्रांसफर जल्द, बलौदाबाजार कलेक्टर को केंद्र सरकार में मिली पोस्टिंग

Related Articles

Back to top button