छत्तीसगढ़

Ind Vs Nz T20 : ऑनलाइन टिकटों की बिक्री आज से शुरू, ये है कीमत…

रायपुर, 15 जनवरी 2026। 23 जनवरी को रायपुर में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री 15 जनवरी, गुरुवार शाम 7:30 बजे से ticketgenie.in वेबसाइट पर शुरू होगी। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ऑनलाइन खरीद सकता है। 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेम्प्शन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने गुरुवार को टिकट बिक्री और स्टेडियम व्यवस्थाओं की जानकारी दी। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि मैच की टिकटें ऑनलाइन माध्यम से बेची जाएंगी।

टिकट बिक्री और कीमतें
CSCS के अनुसार, छात्रों के लिए टी20 मैच की टिकट 800 रुपये में उपलब्ध होगी। टिकट खिड़की से एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये की होगी। लोअर सिटिंग की टिकटें 2500, 3000 और 3500 रुपये में मिलेंगी।

इसके अलावा सिल्वर सिटिंग अरेंजमेंट की टिकट 7500 रुपये, गोल्ड 10,000 रुपये, प्लैटिनियम 12,500 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25,000 रुपये तय की गई है।

फूड व्यवस्था को लेकर निर्देश
CSCS ने बताया कि स्टेडियम में फूड बेचने वालों के लिए रेट लिस्ट अनिवार्य होगी। विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखनी होगी। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसके दाम भी प्रदर्शित किए जाएंगे। हालांकि, फूड आइटम्स के रेट अभी तय नहीं हुए हैं।

Related Articles

Back to top button