काट पत्ती खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 7 हजार नकद जब्त

भटगांव, 18 जनवरी 2026। भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव के शीशम चौक के पास 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे 04 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एवं जुआ फड़ से कुल 7,000 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
घटना का विवरण
16 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर पंचायत भटगांव के शीशम चौक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर कुछ जुआड़ी मौके से फरार हो गए, जबकि 04 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
ईश्वर श्रीवास, पिता रंगीला, निवासी भटगांव
उज्जवल चौहान, पिता रामप्रसाद चौहान, वार्ड क्रमांक 7, भटगांव
लक्ष्मी नारायण माली, पिता रामलाल माली, वार्ड क्रमांक 7, भटगांव
दिनेश केवट, पिता विश्राम प्रसाद, वार्ड क्रमांक 7, भटगांव
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, प्रधान आरक्षक मोहन बजाज, आरक्षक पवन बंजारे, लक्ष्मीकांत तांजे, राजेंद्र चंद्रा, घनश्याम डड़सेना सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



