छत्तीसगढ़

रायपुर से मैनपाट तक बाइक राइड, युवाओं ने दिया सड़क सुरक्षा और पर्यटन का संदेश

रायपुर, 19 जनवरी 2026। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द थ्रॉटल थेरेपी और मानसून बाइकर्स ग्रुप ने संयुक्त रूप से रायपुर से मैनपाट तक एक विशेष बाइक ट्रिप का आयोजन किया। यह यात्रा 9 से 12 जनवरी के बीच संपन्न हुई, जिसमें कुल 23 राइडर्स शामिल रहे।

ग्रुप के फाउंडर शिवांग श्रीवास्तव ने बताया कि इस राइड का मकसद केवल एडवेंचर नहीं, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों के पालन और प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को लोगों तक पहुंचाना था। राइड में अंकित गौरव, डॉ. विजय, संतोष, अंशुल, गर्वित, शोभित, सजल, हर्ष, अनमोल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट की खोज
राइडर्स ने छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, तिब्बती संस्कृति, मठों, प्राकृतिक ट्रेकिंग स्थलों और हिल स्टेशन की खूबसूरती का अनुभव किया। सभी राइडर्स ने कर्मा एथनिक रिसॉर्ट में ठहरकर स्थानीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन दिया।

सोशल मीडिया से पर्यटन को बढ़ावा
ग्रुप ने मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया तक पहुंचाया। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना रहा।

सड़क सुरक्षा का दिया मजबूत संदेश
राइड के दौरान टकेश, मयंक, अमित, विकास, प्रिंस, आदित्य, हनी, सतीश, धीरज, शैलेश, इंद्रजीत और हरीश सहित सभी राइडर्स ने हेलमेट और अन्य सेफ्टी गियर्स का उपयोग किया। उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के पालन का स्पष्ट संदेश दिया।

इस अवसर पर राइडर्स ने कहा कि युवाओं को रोमांच के साथ जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। “सुरक्षित सफर ही असली आनंद है” — इसी संदेश के साथ यह बाइक ट्रिप संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button