छत्तीसगढ़

Police Transfer: नए कमिश्नरेट सिस्टम के साथ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

24 अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 23 जनवरी 2026। Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के साथ ही पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गुरुवार देर रात राज्य सरकार के गृह विभाग ने तबादलों की अधिसूचना जारी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इनका हुआ ट्रांसफर
Police Transfer: जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर पर कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर शहर तारकेश पटेल को एडिशनल डीसीपी मध्य बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर राहुल देव शर्मा को एडिशनल डीसीपी पश्चिम की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर आकाश मरकाम को एडिशनल डीसीपी उत्तर पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह नवा रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक का दायित्व सौंपा गया है। पश्चिम रायपुर में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर. पोर्ते को भी ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Police Transfer: मुख्यमंत्री सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे गौरव मंडल को अपराध और साइबर शाखा का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि अनुज गुप्ता को भी अपराध और साइबर से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अर्चना झा को एडिशनल डीसीपी हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को नई कमिश्नरी व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button