छत्तीसगढ़

जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 जुआरी गिरफ्तार

₹1.91 लाख नगद समेत ₹9.66 लाख का मशरूका जब्त

दुर्ग, 25 जनवरी 2026। जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 जनवरी को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवेलीडीह में पुलिस ने जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के मकान में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड की गई।

रेड के दौरान मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए 21 जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹1,91,000 नगद, एक आल्टो कार (कीमत लगभग ₹50,000), 7 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹3,50,000) और 25 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹3,75,000) जब्त किए गए। इस तरह कुल ₹9,66,000 मूल्य का मशरूका पुलिस ने जब्त किया है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
सुखेश नयां (खुर्सीपार), कमलेश्वर सिंह (सूरडंग), धनराज चंदिवार (दुर्ग), प्रशांत वर्मा (स्मृति नगर), नयन साहू (कोहका), संतोष सेन (नगपुरा), जसवंत गोस्वामी (नगपुरा), धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा (नगपुरा), संतोष शुक्ता (सूरडूंग), मोहित वर्मा (वैशाली नगर), चेतन शर्मा (खपरी), प्रवीण सिंह (रामपुर), दुखीराम वैष्णव (जामुल), ध्रुव कुमार सोनी (कोहका), दिनेश सोनी (दुर्ग), मोहित जायसवाल (जामुल), विक्की साहू (स्मृति नगर), प्रकाशदास गोस्वामी (नगपुरा), प्रहलाद निर्मलकर (जामुल), हिमांशु निषाद (कोहका) और सोहन देवांगन (बोडेगांव)।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button