राष्ट्रीय

प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

बारामती, 28 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया है। यह हादसा बारामती (पुणे जिले) में तब हुआ जब उनका विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुल पांच लोग जिसमें पवार और विमान में सवार अन्य चार लोग शामिल थे कोई भी नहीं बच पाया।

क्या हुआ हादसे के समय?
सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से बारामती की ओर जा रही चार्टर्ड Bombardier Learjet 45 विमान लैंडिंग के दौरान असफल रहा और रनवे के करीब भूमि से टकरा गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे तक पहुंचने से पहले ही जमीन पर क्रैश हो गया। DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी लोग उपमुख्यमंत्री पवार, उनके सुरक्षा स्टाफ और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

अजित पवार बारामती में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले चार रैलियों में भाग लेने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। वह राज्य के दबदबे वाले राजनेताओं में गिने जाते थे।

प्रतिक्रियाएं और शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पवार के निधन पर दुख जताया और परिवार को शक्ति देने की कामना की है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पवार को “ईमानदार और साहसी नेता” बताया और हादसे की स्वतंत्र जांच की बात कही है।

हालात और जांच
पुलिस तथा आपदा प्रबंधन टीम मामले की जांच कर रही हैं और फॉरेंसिक और DGCA की टीम दुर्घटना के कारणों का अध्ययन कर रही है। प्रारंभिक संकेतों में मौसम तथा लैंडिंग की जटिलताएं शामिल बताई जा रही हैं, लेकिन आधिकारिक निष्कर्ष अभी आने बाकी हैं।

यह विमान हादसा महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में भारी सदमे की वजह बना है। अजित पवार का राजनैतिक जीवन और योगदान दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा भूमिका रहा है, और उनके असामयिक निधन से राज्य में शोक और चिंतन की लहर उभरी है।

Related Articles

Back to top button