छत्तीसगढ़

किसान मेला में अखिल जैन ने गौ आधारित कृषि का दिया प्रशिक्षण

रायपुर, 1 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का शनिवार काे समापन हो गया। इस मेले में खैरागढ़ मनोहर गौशाला का स्टाॅल लगाया गया। जहां ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने किसानों को गौ आधारित कृषि का प्रशिक्षण ​दिया। साथ ही मेले में पहुंचे केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गोबर की माला पहनाकर गोबर से बने दीये और फसल अमृत की बोतल भेंट की। डॉ. जैन से प्रशिक्षण लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button