भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि मुकदमा

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2026। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है।
मंगलवार को सरमा ने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पर उनके खिलाफ कथित रूप से झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने 500 करोड़ रुपये के हर्जाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप झूठे, गलत इरादे से प्रेरित और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
फिलहाल कांग्रेस नेताओं की ओर से इस मामले में औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। राजनीतिक हलकों में इस कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।



