छत्तीसगढ़

गार्ड को पीटकर 15 नाबालिग प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार

अंबिकापुर, 17 फरवरी 2026। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9 बजे बालकों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले।

हमले में गार्ड घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरार 15 में से 5 अपचारी बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि 10 अभी भी फरार हैं। संस्था में हत्या, चोरी, दुष्कर्म और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त किशोरों को रखा जाता है।

पुलिस द्वारा शहर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार बालकों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button