छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ NSUI का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

रायपुर, 27 फरवरी 2026। नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों और भारी वाहनों के खिलाफ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गुरुवार को टाटीबंध यातायात थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रायपुर जिला एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देश पर सुमित शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाटीबंध चौक से अटारी ओवरब्रिज तक सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की समस्या उठाई। संगठन का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है।

एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि इस मार्ग से स्थानीय नागरिकों, स्कूली छात्रों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क संकरी होने और किनारे ट्रकों के खड़े रहने से यातायात बाधित होता है।

संगठन ने मांग की है कि संबंधित क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाए और स्थायी समाधान के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह, जिला सचिव अनुज सिंह, शिवेंद्र सौरभ, राहुल साहू, श्रीजन साहू, पुष्पेंद्र जायसवाल, भावेश शुक्ला, शिवम गोस्वामी, सोनू वर्मा, झम्मन साहू, मनजोत गिल और प्रियांशु भोई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button