मनोरंजन

‘आया शेर’ की दहाड़ से गूंजा इंटरनेट, ‘द पैराडाइज’ के पहले गाने ने तोड़े रिकॉर्ड

मुंबई, 27 फरवरी 2026। साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म द पैराडाइज का पहला गाना ‘आया शेर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने को 22 मिलियन से अधिक व्यूज और 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फिलहाल यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

मास एंथम बना ‘आया शेर’

‘आया शेर’ अपनी दमदार बीट्स, भव्य विजुअल्स और हाई-ऑक्टेन एनर्जी के चलते दर्शकों के बीच मास एंथम के तौर पर उभर रहा है। गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि कोरियोग्राफी सुधन मास्टर ने की है। गाने की भव्य प्रस्तुति फिल्म के बड़े कैनवास और कहानी की झलक देती है।

मेकर्स ने इस उपलब्धि को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया—
“जदल जमाना की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, #AayaSher हर तरफ ट्रेंड कर रहा है, 22 मिलियन+ व्यूज और 700K+ लाइक्स।”

‘दसरा’ के बाद श्रीकांत ओडेला का बड़ा प्रोजेक्ट

फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जिन्हें अपनी पहली फिल्म दसरा से काफी सराहना मिली थी। ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही ऊंची थीं और अब पहले गाने की सफलता ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।

8 भाषाओं में होगी रिलीज

SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज होगी।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की अंतरराष्ट्रीय पहुंच को मजबूत करने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है।

भव्य निर्माण, दमदार संगीत और पैन-इंडिया अपील के साथ ‘द पैराडाइज’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बड़े सांस्कृतिक इवेंट के रूप में देखा जा रहा है। ‘आया शेर’ की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत ने यह संकेत दे दिया है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने बाज़ार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।

Related Articles

Back to top button