छत्तीसगढ़
ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर: 4 की मौत, दर्जनों घायल

बलौदाबाजार, 6 मार्च 2026। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास ट्रेलर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। 4 से ज्यादा लोगों की मौत होने की जानकारी आ रही है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो पुरुष, दो बच्चे और महिला शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।



