Uncategorized

रावतपुरा विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल की बदहाली पर NSUI ने उठाई आवाज

रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 13 मार्च 2026। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल की बदहाली को लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने हॉस्टल में व्याप्त 13 प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए रजिस्ट्रार से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

रायपुर जिला NSUI के अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देशानुसार शिवांक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बॉयज हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और छात्रों को समय पर उचित भोजन नहीं मिल पा रहा है।

इसके अलावा हॉस्टल में परिवहन सुविधा की कमी, वॉटर कूलर में करंट आने की समस्या, पानी रिसने से फर्श गीला रहने, परिसर में गंदगी और मच्छरों की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं भी उठाई गईं। एनएसयूआई ने बताया कि हॉस्टल की वाशिंग मशीन खराब है, कई कमरों में बिजली की समस्या है और स्विच बोर्ड व एलईडी लाइटें भी खराब हैं।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि कई कमरों में कूलर उपलब्ध नहीं हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे। हॉस्टल की दीवारें कई जगहों से टूट चुकी हैं, जिससे कमरों में मिट्टी और धूल गिरती रहती है। गंदगी और धूल के कारण छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा कई कमरों की खिड़कियां टूटी हुई हैं, अलमारी, टेबल और कुर्सी की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। हॉस्टल के बाथरूम की स्थिति भी खराब बताई गई है, जहां नियमित साफ-सफाई की जरूरत बताई गई।

इस पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि बॉयज हॉस्टल में हो रही समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चंद्राकर, भविंद्र यादव, शिवेंद्र, प्रविर दास, सागर सिंह गौर, प्रशांत यादव, हर्ष साहू, जन्मजय सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button