फिल्म ‘नागबंधम’ का पहला गाना ‘नमो रे’ रिलीज, भक्ति और अध्यात्म की झलक

मुंबई, 15 मार्च 2026। आगामी फिल्म नागबंधम का पहला गाना नमो रे रिलीज कर दिया गया है। इस गीत के जरिए फिल्म की आध्यात्मिक और भक्तिपूर्ण थीम की झलक दर्शकों के सामने आई है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि “नागबंधम के आध्यात्मिक महाकाव्य के साथ भक्ति की नई दुनिया में कदम रखें, पहला गाना नमो रे अब रिलीज हो चुका है।”
View this post on Instagram
यह गाना फिल्म की कहानी की नींव को दर्शाता है, जिसमें दमदार आवाज, पारंपरिक भक्ति भाव और भव्य संगीत का सुंदर मेल देखने को मिलता है। गाने का संगीत और प्रस्तुति दर्शकों को आस्था और अध्यात्म के माहौल में ले जाती है, जो फिल्म की मुख्य थीम से जुड़ी हुई है।
इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे इसकी भव्यता, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन के लिए दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। टीजर में एक पौराणिक दुनिया की झलक दिखाई गई है, जो भारतीय लोक कथाओं और संस्कृति से प्रेरित बताई जा रही है।
फिल्म की कहानी और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसे किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2026 की गर्मियों में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।



