डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल बनीं महिला अग्रवाल संगठन की प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल को छग प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने उनके नाम की घोषणा की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गंगा अग्रवाल ने पारिवारिक कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे संगठन ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक सियाराम अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने नई अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक दीनदयाल गोयल एवं राधे श्याम बंका, डॉ. अशोक अग्रवाल , प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री श्रीमती निधि अग्रवाल प्रांतीय संरक्षिका श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं रायपुर जिला अग्रवाल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव श्रीमती सारिका खेतान कोषाध्यक्ष श्रीमती संतोष दिनोदिया, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल, सचिव गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं उपस्थित सभी जन समूह ने डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नई नियुक्ति का स्वागत किया।



