बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा

गरियाबंद, 18 मार्च 2026। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविंद तिवारी ने प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान डॉ. तिवारी ने जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
जनसेवा अभियानों पर जोर
इसके बाद डॉ. तिवारी ने डॉ. देवेन्द्र कश्यप से भी मुलाकात की, जिसमें संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जनहितकारी अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. कश्यप ने अधिक से अधिक चिकित्सकों को जोड़ने और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
जल्द होगा कार्यकारिणी विस्तार
डॉ. तिवारी ने बताया कि जल्द ही गरियाबंद जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।



