मनोरंजन

क्रिकेट और सिनेमा का मेल: तिलक वर्मा पहुंचे ‘पेड्डी’ के सेट पर, राम चरण ने किया स्वागत

मुंबई, 19 मार्च 2026। अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच क्रिकेट और सिनेमा का दिलचस्प संगम तब देखने को मिला, जब टी-20 वर्ल्ड कप विजेता तिलक वर्मा फिल्म के सेट पर पहुंचे।

फिल्म के मेकर्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में तिलक वर्मा के इस खास दौरे की झलक दिखाई गई है। सेट पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राम चरण ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बैट भेंट किया। वहीं तिलक वर्मा ने भी फिल्म के स्पोर्ट्स सीक्वेंस की तारीफ करते हुए सेट पर बिताए समय को यादगार बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

 

पेड्डी के गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। फिल्म का पहला गाना चिकिरी चिकिरी रिलीज होते ही वायरल हो गया और इसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके बाद दूसरा गाना राई राई रा रा भी रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसमें जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। ए.आर. रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच तिलक वर्मा का यह दौरा फैंस के उत्साह को और बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button