सामाजिक कार्यकर्ता स्मिता सिंह को ‘नायिका सम्मान’ से नवाजा गया

रायपुर, 23 मार्च 2026। सामाजिक कार्यकर्ता स्मिता सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नायिका सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, महिला बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे तथा केश शिल्प विन्यास अध्यक्ष मोना सेन द्वारा प्रदान किया गया।
स्मिता सिंह को यह सम्मान स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उनके द्वारा संचालित ‘आयुष्मान भव’ प्रोजेक्ट के तहत बाल हृदय रोगियों की सहायता की जा रही है, वहीं ‘हौसला’ प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



