छत्तीसगढ़
प्रशिक्षण के बाद 2025 बैच के IAS अधिकारियों की जिलों में पदस्थापना

रायपुर, 27 मार्च 2026। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2025 बैच के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को जिला प्रशासन में व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से यह पदस्थापना की गई है।
जारी सूची के मुताबिक, गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जायसवाल को कोरबा और वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को अब अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक कार्यों का अनुभव मिलेगा, जिससे भविष्य में उन्हें उच्च जिम्मेदारियों के निर्वहन में सहायता मिलेगी।




