जवाहर नगर मंडल का प्रशिक्षण महाभियान: 6 सत्रों में मिली व्यापक ट्रेनिंग

रायपुर, 5 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन भवन में जवाहर नगर मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सांगठनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
इस आयोजन की खास बात यह रही कि पूरे शिविर में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथि वक्ताओं का स्वागत ‘तुलसी की माला’ पहनाकर किया गया, जिससे स्थानीयता और भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिला।
जोश से भरा उद्घाटन सत्र
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। मुख्य वक्ता पुरंदर मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण के माध्यम से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।”
प्रशिक्षण महाभियान के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र की भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण वह माध्यम है जिससे हम सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकते हैं।”
6 सत्रों में मिला व्यापक प्रशिक्षण
शिविर में कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन के इतिहास, वैचारिक आधार, कार्यपद्धति, कार्यविस्तार, सोशल मीडिया व एआई के उपयोग, बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। इन सत्रों के जरिए कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के साथ संगठनात्मक मजबूती के गुर सिखाए गए।
प्रथम सत्र (प्रशिक्षण की उपादेयता एवं इतिहास) के वक्ता रहे वक्ता गुंजन प्रजापति, पुरंदर मिश्र (विधायक), रमेश सिंह ठाकुर एवं गुंजन प्रजापति। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने की। द्वितीय सत्र (वैचारिक अधिष्ठान) के वक्ता रहे रायपुर विधानसभा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, अध्यक्षता अवतार सिंह बागल ने की। तृतीय सत्र (कार्यपद्धति एवं कार्य सम्हाल) के वक्ता रहे अमित मैशरी शाह, अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल ने की। चतुर्थ सत्र (कार्यविस्तार पर हमारी दृष्टि) की वक्ता रहीं श्रीमती सीमा संतोष साहू, अध्यक्षता संतोष साहू ने की। पंचम सत्र (AI सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप) के वक्ता रहे अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्षता चंद्रेश शाह ने की। इसी प्रकार षष्ठम सत्र (बूथ प्रबंधन, मन की बात) की वक्ता रहीं श्रीमती ममता अग्रवाल तथा अध्यक्षता श्रीमती गीता रेड्डी ने की।
कार्यक्रम में मंचस्थ विधायक पुरंदर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, महामंत्री गुंजन प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता तौकीर रजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, महामंत्री शंकर साहू, पार्षद अवतार सिंह बागल, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, सुभाष अग्रवाल, मोहन साहू, चंद्रेश शाह, संतोष साहू, राजेश पांडे, श्रीमती भारती बागल, रमेश शर्मा एवं श्रीमती गीता रेड्डी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर में संघ साहित्य के स्टाल का संचालन गौरव शर्मा द्वारा किया गया।



