छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानों के बदले प्रभारी

रायपुर, 7 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश में कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजेश कुमार मरई को टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जितेंद्र जायसवाल को खमतराई, अजय झा को तेलीबांधा, शक्ति सिंह को मौदाहापारा, रितेश मिश्रा को आजाद चौक, विनय सिंह बघेल को पुरानी बस्ती, शिवनारायण सिंह को पंडरी और गौतम चंद्र गावड़े को डीडीनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल को शहर में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



