छत्तीसगढ़
बीजेपी शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी बने अल्ताफ रजा

रायपुर, 13 अप्रैल 2026। भाजपा जिला रायपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा की नियुक्ति की गई जिसमें जिला शहर अध्यक्ष जिसान सिद्दीकी ने अल्ताफ रजा को शहर अल्पसंख्यक मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया। अल्ताफ रजा की इस नियुक्ति पर मुस्लिम तेली बिरादरी के प्रदेश अध्यक्ष अदिल बडगूजर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, राजेश मुडत, मोतीलाल साहू और रायपुर शहर व अभनपुर श्रेष्ठ कार्यकर्ता ग्रुप कीओर से उन्हें सभी ने बधाई दी और इसी तरह सदैव जनता की सेवा करने की दुआएं दी।



