छत्तीसगढ़

मोबाइल टावर के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, महापौर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 14 अप्रैल 2026। राजधानी के न्यू चांगोरभाठ वार्ड क्रमांक 67 में प्रस्तावित मोबाइल टावर के विरोध में स्थानीय लोगों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और महापौर को ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि एयरटेल का मोबाइल टावर चितरंजन देवांगन के निवास के पास लगाया जा रहा है, जिसका मोहल्ले के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला, प्रदेश महासचिव संतोष मारकंडे और सूरज साहू समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शिवसैनिकों ने टावर स्थापना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे स्वास्थ्य दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही टावर से होने वाले वाइब्रेशन को लेकर भी लोगों ने चिंता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button