छत्तीसगढ़

पक्षियों की प्यास बुझाने आगे आया मनोहर गौशाला ट्रस्ट, सकोरा वितरण शुरू

रायपुर, 30 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में एक सराहनीय पहल शुरू हुई है। मनोहर गौशाला ट्रस्ट ने पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने सकोरे वितरण अभियान शुरू किया है।

पंडरी स्थित मनोहरा शॉप से लोग निशुल्क सकोरे प्राप्त कर सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी ट्रस्ट ने गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है।

ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि तेज गर्मी के कारण पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घरों, छतों और आसपास सकोरे रखकर पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

ट्रस्ट ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल में भाग लें और अपने स्तर पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर उनकी मदद करें।

 

Related Articles

Back to top button