छत्तीसगढ़
प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर, 30 अप्रैल 2026। राजधानी के सड्डू इलाके में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठता घना धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।



