छत्तीसगढ़

नमन और प्रतीक्षा की सफलता ने गौरमाटी स्कूल का गौरव बढ़ाया

कवर्धा, 30 अप्रैल 2026। सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के छात्र नमन साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में जिले में 5वां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामान्य कृषक परिवार से आने वाले नमन की इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।

नमन की उपलब्धि पर शाला परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा, जिसे शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।

वहीं, इसी स्कूल की छात्रा कु. प्रतीक्षा सिंह ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से स्कूल के अन्य छात्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा सहित शिक्षकगण—सरोजबाला बनाफर, दिनेश सोनी, कीर्तन शुक्ला, ए.के. मिर्चे, जयप्रकाश साहू, मनीष वर्मा और अंकित साहू ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और पालकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Related Articles

Back to top button