मनोरंजन

रोमांस की वापसी: ‘Ek Din’ को दर्शकों से मिला प्यार, टीम ने मनाया जश्न

मुंबई, 1 मई 2026। Aamir Khan Productions की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Ek Din’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक हल्की-फुल्की और भावनात्मक प्रेम कहानी के रूप में आई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है।

फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम की एक खास तस्वीर साझा की है, जिसमें कलाकार और क्रू साथ बैठकर इस खुशी के पल को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया— “ऐसे पलों से… एक ऐसी कहानी तक जिससे आप प्यार करेंगे। ‘एक दिन’ अब सिनेमाघरों में है।”

 

इस फिल्म के जरिए Aamir Khan और Mansoor Khan की चर्चित जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ऐसे में ‘एक दिन’ को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म में Sai Pallavi और Junaid Khan मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन Sunil Pandey ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है।

रिलीज से पहले ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, और अब फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार इस बात का संकेत है कि यह एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानी के रूप में लोगों के बीच अपनी जगह बना रही है।

Related Articles

Back to top button