मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी’ के 3 साल के सफर को मेकर्स ने खास अंदाज में किया याद

मुंबई, 5 मई 2026। चर्चित और बहसों के केंद्र में रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्माता सनशाइन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में इसका जश्न मनाया और इसके प्रभावशाली सफर को याद किया।

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म अपने विषय और प्रस्तुति के कारण रिलीज के समय से ही सुर्खियों में रही। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि कई सामाजिक और वैचारिक चर्चाओं को भी जन्म दिया। अपनी दमदार कहानी और प्रस्तुति के चलते यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई।

फिल्म के तीन साल पूरे होने पर मेकर्स ने एक पोस्ट साझा कर इसके सफर को याद किया और दर्शकों के समर्थन के लिए आभार जताया। ‘द केरल स्टोरी’ एक गंभीर और संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है, जो कट्टरपंथ और उसके प्रभाव को दर्शाती है। इसमें केरल की कुछ युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो भटकाव का शिकार होती हैं और इसके परिणाम उनके परिवार व समाज पर गहरा असर डालते हैं।

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है, जबकि इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने अहम भूमिकाएं निभाईं। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने फिल्म को और मजबूत बनाया।

तीन साल बाद भी यह फिल्म अपने विषय, प्रभाव और बहसों के कारण चर्चा में बनी हुई है, जो इसकी स्थायी छाप को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button