
मुंबई, 18 मई 2026। NTR और प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म NTRNeel को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म की पहली झलक 19 मई की रात 11:52 बजे रिलीज की जाएगी।
इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल NTRNeel को बड़े स्तर की सिनेमाई प्रस्तुति माना जा रहा है। फिल्म में NTR मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन की कमान प्रशांत नील संभाल रहे हैं।
20.5937° N, 78.9629° E
A nationwide destruction protocol begins 🔥
T-MINUS 08 ⚡
May 19 • 23:52 IST#NTRNeel First Glimpse strikes in selected theatres & digitally 🔥
— #NTRNeel (@NTRNeelFilm) May 18, 2026
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट ग्लिम्प्स की घोषणा करते हुए लिखा कि “पूरे देश में तबाही का प्रोटोकॉल शुरू होने वाला है।” इसके साथ ही बताया गया कि फिल्म की पहली झलक चुनिंदा थिएटर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी की जाएगी।
20 मई को NTR का जन्मदिन है, ऐसे में फैंस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन माना जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और हर अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
NTRNeel का निर्माण Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले किया जा रहा है।



