छत्तीसगढ़

लूट का शिकार हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मचा हड़कंप

रायपुर, 18 मई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक सुबह मॉर्निंग वॉक कर आर्च ब्रिज के नीचे से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button