SBI में 6 दिन का लंबा ब्रेक: हड़ताल और छुट्टियों के कारण बंद रहेंगी शाखाएं

State Bank of India (SBI) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 23 से 28 मई 2026 तक बैंक की शाखाएं लगातार बंद रहने वाली हैं। इस दौरान ग्राहक शाखाओं में जाकर नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस या अन्य बैंकिंग कार्य नहीं कर पाएंगे। छुट्टियां और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यह लंबा बंद रहेगा।
ATM और ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ATM से कैश निकासी, UPI ट्रांजेक्शन, इंटरनेट बैंकिंग और SBI YONO App जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से अधिकांश बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
क्यों बंद रहेंगे बैंक?
- 23 मई – चौथे शनिवार का अवकाश
- 24 मई – रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
- 25 और 26 मई – बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
- 27 और 28 मई – बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी कई राज्यों में
इन छह दिनों की लंबी बंदी के बाद बैंक शाखाएं 29 मई से दोबारा सामान्य रूप से खुलेंगी।
हड़ताल की वजह क्या है?
All India State Bank of India Staff Federation ने 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन का कहना है कि बैंक प्रबंधन कर्मचारियों से जुड़े कई फैसले बिना सहमति और चर्चा के लागू कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य और नकद निकासी पहले ही निपटा लें, ताकि लंबे अवकाश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



