बॉबी देओल की ‘बंदर’ का ट्रेलर बना इंटरनेट सेंसेशन, 48 घंटे में 1 करोड़ व्यूज़ पार

मुंबई, 23 मई 2026। बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। निर्देशक Anurag Kashyap और निर्माता Nikhil Dwivedi की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज़ के सिर्फ 48 घंटों के भीतर 10 मिलियन यानी 1 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पूरी तरह ऑर्गेनिक बताई जा रही है।
21 मई को रिलीज हुए करीब 2 मिनट 59 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने अब तक 2 लाख 9 हजार से ज्यादा वॉच आवर्स और लगभग 4 करोड़ 30 लाख इम्प्रेशन्स दर्ज किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक ट्रेलर को मिलने वाला एंगेजमेंट सामान्य हिंदी फिल्म ट्रेलर्स की तुलना में लगभग 6 गुना ज्यादा माना जा रहा है।
ट्रेलर की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका लगातार बढ़ता ऑर्गेनिक रीच माना जा रहा है। कुल इम्प्रेशन्स में से 3 करोड़ 48 लाख डिस्कवरी सरफेसेज़ से आए हैं, जबकि 73 लाख इम्प्रेशन्स इन-स्ट्रीम प्लेसमेंट्स से मिले। इससे साफ संकेत मिलता है कि यूट्यूब का रिकमेंडेशन सिस्टम ट्रेलर को बड़े स्तर पर नए दर्शकों तक पहुंचा रहा है।
फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन से जुड़ी एक और खास बात सामने आई है। निर्माताओं के अनुसार, ट्रेलर के लिए किसी तरह की पेड कमेंट या कृत्रिम एंगेजमेंट रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया गया। कमेंट सेक्शन में दिखाई दे रही प्रतिक्रियाएं पूरी तरह दर्शकों की वास्तविक दिलचस्पी का परिणाम हैं, जो आज के बड़े डिजिटल कैंपेन में बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।
ट्रेलर की औसत वॉच टाइम करीब 2 मिनट 15 सेकंड बताई जा रही है, जो हिंदी फिल्म ट्रेलर्स के इंडस्ट्री एवरेज से काफी ऊपर है। वहीं इसका क्लिक-थ्रू रेट 14 प्रतिशत से अधिक बना हुआ है, जिसे विशेषज्ञ बेहद मजबूत डिजिटल परफॉर्मेंस मान रहे हैं।
फिल्म में बॉबी देओल के साथ Sanya Malhotra, Saba Azad, सपना पब्बी, राज बी शेट्टी, रिद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी और नागेश भोंसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और Abhishek Banerjee ने लिखी है।
सैफ्रन मैजिकवर्क्स और Zee Studios के सहयोग से बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



