पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल: 27 जनपद पंचायतों के CEO बदले

रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के प्रभार में बदलाव किया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों का तबादला अन्य जिलों में किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली सहित कई जिलों की जनपद पंचायतों में नए सीईओ की पदस्थापना की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव से पंचायत स्तर पर कार्यों की निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। सरकार का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन पर है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद अब पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की रफ्तार पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



