विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

रायपुर, 21 जून 2026। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने भाजपा जवाहर नगर मंडल क्षेत्र के दौरे के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, वरिष्ठ व्यापारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर संवाद किया। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों से सुझाव भी प्राप्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने सभी के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, वार्ड 27 के पार्षद अवतार बागल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, मोहन साहू, कामता साहू, दीपक तन्ना सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



