मनोरंजन

खून के निशान अभी बाकी हैं: ‘MYSAA’ के BTS फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…

मुंबई, 30 जून 2026। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की हर नई झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है। इसी बीच मेकर्स ने शूटिंग के दौरान की एक दिलचस्प बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीर साझा की है, जिसने फैंस के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है।

शेयर की गई तस्वीर में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की पीठ पर कीचड़ से बने हाथों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिन पर रश्मिका मंदाना के साइन भी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा मेकर्स के कैप्शन ने बटोरी, जिसमें उन्होंने लिखा, “The blood marks are on their way” यानी “खून के निशान अभी आने बाकी हैं।” इस एक लाइन ने फिल्म के एक्शन और हिंसक सीक्वेंस को लेकर फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू कर दिया है।

मेकर्स ने पोस्ट में मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि इस “आर्टवर्क” में थोड़ा खून और अंबर पाउडर भी होना चाहिए था और अगली बार इसका ध्यान रखा जाएगा।

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘मैसा’ का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। यह फिल्म आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे दमदार और ट्रांसफॉर्मेटिव किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म को पहली महिला-केंद्रित पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है। दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका की अलग अंदाज वाली परफॉर्मेंस के चलते ‘मैसा’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button