छत्तीसगढ़

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर, 1 जुलाई 2026। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ को नए दायित्व भी सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार बाबूलाल कुर्रे को धरसींवा के तहसीलदार पद से स्थानांतरित कर तहसीलदार आरंग बनाया गया है। वहीं राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर से तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) से तहसीलदार खरोरा पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह विकांत सिंह राठौर को गोबरा नवापारा से तहसीलदार मंदिर हसौद तथा चंद्रशेखर मंडई को खरोरा से तहसीलदार गोबरा नवापारा भेजा गया है।

नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। गजानंद सिदार को समोदा (आरंग) से नायब तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) बनाया गया है। टोमन कुमार को तिल्दा से तहसीलदार समोदा (आरंग) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अजय कुमार पाण्डे को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा तथा नरेन्द्र वर्मा को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से नजूल तहसीलदार रायपुर पद पर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

https://npg.news/h-upload/2026/07/01/1324901-whatsapp-image-2026-07-01-at-44859-pm-1.webp

Related Articles

Back to top button