छत्तीसगढ़

पश्चिम क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान: एक हफ्ते में 55 फरार आरोपी गिरफ्तार

53 नशा तस्करों पर कार्रवाई

रायपुर, 4 जुलाई 2026। पश्चिम क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान 55 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 76 लंबित वारंटों की तामिली की गई और 53 नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी लंबित वारंटों के निष्पादन, अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

  • 55 फरार आरोपी गिरफ्तार।
  • 76 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली।
  • 53 नशे के कारोबारियों पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई।
  • चाकूबाजी के 3 मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी।
  • कुल 47 अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई।

थाना स्तर पर उल्लेखनीय कार्रवाई

टिकरापारा थाना पुलिस ने सर्वाधिक 8 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 24 वारंटों का निष्पादन किया।

डी.डी. नगर थाना पुलिस ने 13 नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 वारंटों की तामिली की।

आजाद चौक थाना पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा मुजगहन सहित पश्चिम क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों के निष्पादन, निगरानी बदमाशों की चेकिंग और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध नशे के कारोबार पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button