सस्पेंस और ह्यूमर का शानदार कॉम्बो : वीकेंड के लिए बेस्ट है ‘प्रीतम एंड पेड्रो’

मुंबई, 5 जुलाई 2026। अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जिसमें कॉमेडी, सस्पेंस और क्राइम का जबरदस्त तड़का हो, तो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। दिग्गज फिल्मकार राजकुमार हिरानी के ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। सीरीज़ में वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
साइबर क्राइम और कॉमेडी का अनोखा मेल
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ पारंपरिक क्राइम थ्रिलर से अलग एक ताजगी भरा अनुभव देती है। कहानी एक पुराने ख्यालों वाले पुलिस अधिकारी और एक युवा हैकर की अनोखी साझेदारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साइबर अपराधों की गुत्थियां सुलझाते हैं। रहस्य और हास्य का संतुलन इसे बाकी क्राइम सीरीज से अलग बनाता है।
हर एपिसोड में नया ट्विस्ट
सीरीज़ की कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है। हर एपिसोड में नए मोड़, अप्रत्याशित घटनाक्रम और दिलचस्प जांच दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। यही वजह है कि यह एक ही बार में पूरी देखने लायक सीरीज़ बन जाती है।
कलाकारों की दमदार एक्टिंग
वीर हिरानी ने अपने अभिनय की मजबूत शुरुआत की है, जबकि विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और बोमन ईरानी ने अपने अनुभव से किरदारों को प्रभावशाली बनाया है। खासतौर पर अरशद वारसी और वीर हिरानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को और मनोरंजक बनाती है।
हल्के अंदाज में रोमांच
सीरीज़ भले ही क्राइम और साइबर अपराध पर आधारित हो, लेकिन इसका प्रस्तुतीकरण हल्का-फुल्का और मनोरंजक है। मजेदार संवाद, दिलचस्प किरदार और रोमांच से भरपूर कहानी इसे फैमिली ऑडियंस और थ्रिलर प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षक बनाती है।
कॉमेडी, सस्पेंस और साइबर क्राइम का यह अनोखा मिश्रण ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को इस वीकेंड की मस्ट वॉच सीरीज़ बनाता है।



