मनोरंजन

‘बंटवारा 1947’ से सामने आया कृष्णा पोस्टर, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी

14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी ऐतिहासिक कहानी की शुरुआत

मुंबई, 13 जुलाई 2026। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया ‘कृष्णा’ पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने यह नया पोस्टर रिलीज करते हुए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर के साथ साझा किए गए संदेश में लिखा गया है, “जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना।”

फिल्म भारत के विभाजन के दौर की एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। 1947 के बंटवारे के दौरान फैले भय, हिंसा और विस्थापन के बीच यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाती है, जिसने नफरत के बजाय इंसानियत और धर्म का मार्ग चुना।

टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब कृष्णा पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यह फिल्म उसी चर्चित नाटक पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में कथित तौर पर प्रतिबंधित बताया जाता है।

फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

‘बंटवारा 1947’ आगामी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button