छत्तीसगढ़

स्कूल समस्याओं पर NSUI का ज्ञापन, 18 अगस्त तक समाधान का भरोसा

रायपुर, 27 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के हीरापुर स्थित वामन राव लाखे स्कूल में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को NSUI ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देश पर जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी और विद्यार्थियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन में विद्यालय के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने, गंदगी और दुर्गंध की समस्या, विद्यार्थियों को शौचालय उपयोग के लिए सीमित समय दिए जाने, स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने तथा कुछ शिक्षकों के अनुचित व्यवहार जैसे मुद्दों को शामिल किया गया।

इसके अलावा NSUI ने खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के नियमित आयोजन की मांग भी की। संगठन का कहना है कि इन समस्याओं का विद्यार्थियों के शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ज्ञापन मिलने के बाद विद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और 18 अगस्त तक अधिकांश समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।

NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button