छत्तीसगढ़

रायपुर में 1.21 करोड़ की चोरी, घर का रसोइया निकला मास्टरमाइंड…

रायपुर, 27 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में हुई करीब 1.21 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

परिवार के बाहर जाते ही रची साजिश

पुलिस के अनुसार वारदात उस समय हुई, जब परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। मौके का फायदा उठाकर रसोइए महेंद्र कुमार यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश को अंजाम दिया।

अलमारी तोड़कर उड़ाए लाखों रुपये और जेवर

आरोपियों ने घर की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 51 लाख रुपये नकद और करीब 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला राज

जांच के दौरान पुलिस का शक घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मिले सुरागों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

साथियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की योजना कब और कैसे बनाई गई तथा इसमें और कौन-कौन शामिल था। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button