छत्तीसगढ़

भिलाई में ‘दूसरे प्रदीप मिश्रा’! असली समझकर भक्तों ने घेरा, लेने लगे आशीर्वाद

भिलाई, 23 अगस्त 2026। भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के बीच एक हमशक्ल ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई भक्त उन्हें कथावाचक समझकर आशीर्वाद लेने पहुंच गए।

पहली नजर में असली प्रदीप मिश्रा जैसा लुक

कथा स्थल पर देवीलाल साहू इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनका चेहरा-मोहरा और पहनावा कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से काफी मिलता-जुलता है। ऐसे में स्टेडियम में मौजूद कई श्रद्धालु पहली नजर में उन्हें ही पंडित प्रदीप मिश्रा समझ बैठे।

भक्त उनके पास पहुंचकर आशीर्वाद लेने लगे। कुछ देर तक देवीलाल साहू के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

पंडित प्रदीप मिश्रा के हैं अनन्य भक्त

बताया जा रहा है कि देवीलाल साहू स्वयं भगवान शिव के भक्त हैं और पंडित प्रदीप मिश्रा के भी अनन्य अनुयायी हैं। करीबी लोगों के मुताबिक, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाएं सुनने के बाद उनकी जीवनशैली में काफी बदलाव आया।

देवीलाल साहू की सादगी और शिवभक्ति ने कथा स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। उनका हमशक्ल रूप देखकर कई श्रद्धालुओं के लिए यह पल कौतूहल और उत्साह से भरा रहा।

फिलहाल कथा स्थल पर ‘दूसरे प्रदीप मिश्रा’ के रूप में देवीलाल साहू की तस्वीरें और वीडियो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button