कुणाल खेमू के गाने पर ‘हिटमैन’ का जलवा! रोहित शर्मा ने किया ‘ऐसी मेरी वाइब’ का हुक स्टेप
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, 11 सितंबर 2026। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी ‘वाइब’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसका हाई-एनर्जी ट्रैक ‘ऐसी मेरी वाइब’ भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी इस गाने की वाइब में डूबे नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रोहित शर्मा ‘ऐसी मेरी वाइब’ के हुक स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ खुद डांस करते ही नहीं दिखे, बल्कि अपने आसपास मौजूद लोगों को भी गाने के स्टेप्स सिखाते और उनके साथ इसे एंजॉय करते नजर आए।
View this post on Instagram
रोहित का यह अंदाज सामने आने के बाद गाने की पॉपुलैरिटी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म के मेकर्स के लिए भी यह खास मौका है, क्योंकि रिलीज से पहले ही गाने का हुक स्टेप लोगों के बीच अपनी जगह बनाता नजर आ रहा है।
कुणाल खेमू और स्पर्श की जोड़ी ने मचाई धूम
‘ऐसी मेरी वाइब’ में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। गाने की हाई-एनर्जी बीट्स और अपबीट अंदाज ने इसे रिलीज के साथ ही चर्चा में ला दिया है। अब रोहित शर्मा के डांस वीडियो ने इस ट्रैक की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
एक्शन, कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर है ‘वाइब’
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित ‘वाइब’ एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है, जिसमें एक्शन, ह्यूमर और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले अमेज़न MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।



