रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026। बॉलीवुड के एनर्जेटिक सुपरस्टार रणवीर सिंह अब लग्जरी कार ब्रांड BMW इंडिया के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक खास और लैंडमार्क लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह को BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने भारत में BMW की नई 7 सीरीज रेंज से भी पर्दा उठाया।
रणवीर के अंदाज में हुआ नई BMW 7 सीरीज का ग्रैंड लॉन्च
इस खास लॉन्च ने लग्जरी ऑटोमोबाइल और बॉलीवुड की दुनिया के दो बड़े आइकॉन्स को एक मंच पर ला दिया। एक तरफ BMW की फ्लैगशिप 7 सीरीज की शानदार मौजूदगी रही, तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह की लार्जर-दैन-लाइफ पर्सनैलिटी ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
अपने खास स्वैग, जबरदस्त एनर्जी और मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर ने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी पहली मौजूदगी से लॉन्च को खास बना दिया। BMW 7 सीरीज की कमांडिंग प्रेजेंस और रणवीर के बेमिसाल अंदाज का यह कॉम्बिनेशन इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट्स में से एक रहा।
एक्सीलेंस और एंबिशन का हुआ खास मिलन
रणवीर सिंह और BMW का यह नया कोलैबोरेशन सिर्फ एक ब्रांड पार्टनरशिप नहीं, बल्कि एक्सीलेंस, एंबिशन और कुछ असाधारण करने की चाह को सेलिब्रेट करने वाला मेल बताया जा रहा है। रणवीर का लार्जर-दैन-लाइफ व्यक्तित्व BMW 7 सीरीज की लग्जरी और दमदार पहचान के साथ एक अलग ही सिनेमैटिक अपील पैदा करता नजर आया।
पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक पावर तक, नई 7 सीरीज में कई विकल्प
BMW ने भारत में अपनी नई 7 सीरीज रेंज को पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कार BMW i7 M70 भी भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।
i7 M70 को अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज बताया जा रहा है, जो BMW के लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस को एक नया आयाम देती है।
अक्टूबर 2026 से शुरू होगी डिलीवरी
नई BMW 7 सीरीज रेंज के लिए बुकिंग BMW इंडिया की अधिकृत डीलरशिप पर की जा सकती है। इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
रणवीर सिंह के ब्रांड एंबेसडर बनने और नई 7 सीरीज के लॉन्च के साथ BMW इंडिया ने लग्जरी, परफॉर्मेंस और पॉप-कल्चर के बीच एक नया कनेक्शन जरूर तैयार कर दिया है।



