छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में फेरबदल: 165 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर…

12 जिला आबकारी अधिकारी भी बदले

रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। नई सूची में जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर आबकारी उप निरीक्षक, कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं।

12 जिला आबकारी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी तबादला सूची के मुताबिक प्रदेश के 12 जिला आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों और 57 आबकारी उप निरीक्षकों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

विभागीय स्तर पर किए गए इस व्यापक फेरबदल में मैदानी अमले के साथ-साथ कार्यालयीन कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांस्टेबल से क्लर्क और ड्राइवर तक तबादले

आदेश के अनुसार 39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

इस तरह विभाग की ओर से जारी आदेश में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

किस श्रेणी में कितने तबादले?

पद/श्रेणी संख्या
जिला आबकारी अधिकारी 12
सहायक जिला आबकारी अधिकारी 31
आबकारी उप निरीक्षक 57
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल 39
क्लर्क 12
ड्राइवर एवं चपरासी 14
कुल 165

नई पदस्थापना पर संभालना होगा कार्यभार

तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आदेशानुसार अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद अब नई जगहों पर प्रशासनिक और मैदानी जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।


Related Articles

Back to top button