छत्तीसगढ़

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले CG-NSUI अध्यक्ष नीरज पांडेय, विद्यार्थियों की समस्याओं पर चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर, 16 अक्टूबर 20526। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NSUI, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और सेवा दल के प्रमुख युवा नेताओं के साथ बैठक कर युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं, छात्र अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने से जुड़े विषय राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखे।

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान नीरज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और दूरस्थ क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र अधिकारों की रक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा की गई। नीरज पांडेय ने प्रदेश में NSUI की ओर से छात्र हितों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।

राहुल गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बैठक में राहुल गांधी ने NSUI, इंडियन यूथ कांग्रेस और सेवा दल के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में युवा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने युवा साथियों पर गर्व है और वे न्याय एवं संघर्ष की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

छात्र हितों के लिए प्रयास जारी रखने की बात

बैठक में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर मिलने के बाद नीरज पांडेय ने छात्र हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर कराने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए NSUI लगातार प्रयास करती रहेगी।

NSUI कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक के बाद छत्तीसगढ़ NSUI के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल होने की बात संगठन की ओर से कही गई। संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद से प्रदेश के छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

NSUI ने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button