छत्तीसगढ़

दीपक बैज के जन्मदिन पर कांग्रेस ने DKS अस्पताल में बांटा भोजन

रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर के DKS अस्पताल में मरीजों के परिजनों के बीच भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया गया।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में मौजूद सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

मोहम्मद सिद्दीक़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से भोजन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ समय-समय पर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करता है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव कन्हैया अग्रवाल, संयुक्त महासचिव शारिक रईस खान, जिला अध्यक्ष करण जी राज, मनोज यादव, अजय दास सन्नी, राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता, विजय बाफना, मोहन, मुनेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button